फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पटवारखानों और पंचायत घरों के मामलों की होगी विशेष समीक्षा

Thu, 20 Aug 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला परिषद सभागार में बुधवार को आयोजित जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में जिले में पटवारखानों और नवगठित पंचायतों के पंचायत घरों से जुड़े मामलों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने उपायुक्त को इन मामलों की विशेष समीक्षा के लिए अलग बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी पटवारखानों को लेकर समेकित प्रस्ताव तैयार करने को कहा, जिसमें भवन निर्माण और नए पटवारखाने खोलने वाले स्थानों का पूरा ब्योरा शामिल हो।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने नवगठित पंचायतों के पंचायत घरों के लिए भूमि से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भूमि उपलब्धता, हस्तांतरण या अन्य प्रशासनिक अड़चनें हैं, वहां संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर समाधान किया जाए। पंचायतों में प्रधान की भूमिका पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निर्वाचित प्रधान के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी अन्य व्यक्ति का प्रधान के अधिकारों में हस्तक्षेप उचित नहीं। महिला प्रधान निर्वाचित होने की स्थिति में भी किसी अन्य व्यक्ति द्वारा स्वयं को प्रधान समझकर पंचायत के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए।
ऊना-हमीरपुर मार्ग पर बाबा बाल जी महाराज आश्रम के गेट तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए समय रहते व्यवस्था पूरी करने को कहा। बैठक में रामपुर-संतोषगढ़ पुल का मामला भी उठा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


लता मंगेशकर कला केंद्र को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
लता मंगेशकर कला केंद्र के संचालन और रखरखाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर मॉडल पर विचार करने को कहा। केंद्र की वर्षभर बुकिंग सुनिश्चित करने और संचालन किसी उपयुक्त संस्था या एजेंसी को सौंपने जैसे विकल्पों पर विचार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त जतिन लाल ने जन शिकायतों के समयबद्ध निवारण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें