फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से बदसलूकी व हमले का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ प्रसिद्ध श्री राधा-कृष्ण मंदिर आश्रम कोटला कलां के अधिष्ठाता संस्थापक राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के साथ बदसलूकी व हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। बुधवार को नशे में मंदिर पहुंचे एक व्यक्ति ने यह हरकत की।
आरोपी व्यक्ति को मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने काबू में किया और बाबा बालके कमरे से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस दल ने भी मौके का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को बाबा बाल जी महाराज आश्रम में अपने कमरे में श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति काफी समय खड़ा था और कुछ देर बाद अचानक महाराज से उलझ पड़ा।
आरोपी व्यक्ति बदसलूकी करते हुए बाबा बाल जी महाराज पर हमला करने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने तत्काल व्यक्ति को पकड़ा और आश्रम से बाहर किया। घटना के वक्त बाबा बाल जी महाराज के निजी अंगरक्षक भोजन करने गए थे।
हालांकि इस घटना में महाराज को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति नशे में था। उधर, राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि वे अपने कमरे में रोजाना की तरह श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच एक श्रद्धालु दूसरी लाइन से आया और कुछ देर खड़े रहने के बाद बदसलूकी करने लगा। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें