फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में सही कॅरिअर के चयन पर किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी ऊना ने लगाया कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर कॅरिअर जागरूकता सत्र
विज्ञापन

कक्षा नौंवी से 12वीं तक के 90 विद्यार्थियों ने चर्चा में लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सलोह में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में उभरते कॅरिअर अवसरों पर केंद्रित जागरूकता एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के लगभग 90 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चर्चाओं व संवाद में सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते महत्व से अवगत कराना और तकनीक-प्रधान दुनिया में सूचित शैक्षणिक एवं कॅरियर निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। सत्र के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में सही कॅरिअर का चयन विषय पर एक संवादात्मक व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणाओं, इसके वास्तविक जीवन में उपयोग तथा इस तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने तनाव प्रबंधन, एकाग्रता बनाए रखने, शैक्षणिक दबाव से निपटने, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य के कॅरिअर से जुड़े लक्ष्य निर्धारण पर कई प्रश्न पूछे। संसाधन व्यक्ति डॉ. निश्ता हुड्डा, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग, आईआईआईटी ऊना ने समय प्रबंधन, आत्म-अनुशासन, निरंतर सीखने और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल देते हुए इन प्रश्नों के समाधान प्रस्तुत किए। उन्होंने योग, ध्यान, माइंडफुलनेस, नियमित शारीरिक गतिविधि और संतुलित दिनचर्या को तनाव प्रबंधन एवं एकाग्रता बढ़ाने के प्रभावी उपायों के रूप में रेखांकित किया।
विज्ञापन

पूरे सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और एआई से जुड़े कॅरिअर विकल्पों के साथ-साथ एकाग्रता व प्रेरणा बनाए रखने की रणनीतियों को समझने में गहरी रुचि व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें