फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में नगर निगम कचरे से बनाएगा ईंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लांट स्थापित करने के लिए रामपुर के समीप भूमि नगर निगम के नाम ट्रांसफर
विज्ञापन

पीपीपी मोड में होगा बायोगैस प्लांट का संचालन
रामपुर में लगेगा बायोगैस प्लांट, नगर निगम ने शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के रामपुर क्षेत्र में बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए नगर निगम ऊना ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत रामपुर स्थित कचरा प्रबंधन स्थल के समीप भूमि का चयन कर लिया गया है। इस प्लांट का संचालन पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर किया जाएगा। प्लांट स्थापित होने से गीले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित होगा।
नगर निगम ऊना ने शहर से निकलने वाले गीले कचरे से बायोगैस बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस उद्देश्य से चयनित भूमि का निरीक्षण विशेषज्ञों की टीम की ओर से किया गया, जिसे प्लांट स्थापना के लिए उपयुक्त पाया गया। इसके बाद भूमि को नगर निगम के नाम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब आगामी दिनों में प्लांट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित बायोगैस प्लांट में प्रतिदिन लगभग पांच टन गीले कचरे का निपटान कर बायोगैस तैयार की जाएगी। इससे न केवल नगर निगम की आय में वृद्धि होगी, बल्कि डंपिंग साइट पर कचरे के ढेर लगने की समस्या से भी राहत मिलेगी।
नहीं लगेंगे कूड़े के ढेर
ऊना शहर से प्रतिदिन लगभग आठ टन कूड़ा निकलता है, जिसे रामपुर स्थित डंपिंग साइट पर लाया जाता है। योजना के क्रियान्वयन के बाद प्रतिदिन पांच टन से अधिक गीला कचरा मौके पर ही प्रोसेस हो जाएगा। वर्तमान में डंपिंग साइट पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। बायोगैस प्लांट के शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

कोट
रामपुर में बायोगैस प्लांट लगाने के लिए जमीन नगर निगम के नाम ट्रांसफर हो चुकी है। अब आगे की प्रक्रिया जारी है। कंपनी ने साइट का निरीक्षण कर लिया है। प्लांट का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें