अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के नैहरी खालसा में एक घर में अचानक कुकर फट गया। हादसे में एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर घर के सदस्यों में हड़कंप मच गया। हादसे में बुरी से झुलसी युवती को परिजन फौरन अंब अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम 22 वर्षीय अलका देवी रसोई घर में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस पर रखा कुकर फट गया, जिसके चलते युवती आंखें एवं शरीर के अन्य भागों में चोटें आई हैं। परिजन उसे फौरन 108 एंबुलेंस की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र अंब ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने युवती की नाजुक हाल को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में युवती का उपचार जा रही है। डा. पंक ज शर्मा ने बताया कि कुकर फटने से युवती को गंभीर चोटें आई हैं। उधर अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।