फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने काटे 234 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने शहर में नाकेबंदी के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 234 वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस ने इन वाहन चालकों से लगभग डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। वहीं पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों का चालान कर 1100 रुपये जुर्माना प्राप्त किया है।
विज्ञापन

एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर बिना ड्राइविंग लाइसेंस 26 चालान, 31 चालान तेज गति से वाहन चलाने पर, 26 चालान निजी वाहन को प्राइवेट वाहन के रूप में प्रयोग करने पर, 4 चालान वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर, 9 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खडे़ करने पर, दो चालान गाड़ी चलाते समय धूम्रपान करने पर, 33 चालान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर, 19 चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, एक चालान प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर, पांच चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, नौ चालान सीट बेल्ट प्रयोग न करने पर, एक चालान बिना पंजीकरण प्रमाणपत्र के वाहन चलाने पर, 47 चालान तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने पर और 21 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें