फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब में खुलेगा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। 14 अक्तूबर से अंब में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत शुरू हो जाएगी। इसकी स्वीकृति रविवार को अंब के विश्राम गृह में प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर ने दे दी है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने अंब कोर्ट परिसर की समीक्षा की तथा आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्य न्यायाधीश के इस आदेश से अब उपमंडल अंब के हजारों लोगों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के कोर्ट से संबंधी कार्यों के लिए ऊना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

उपमंडल में बढ़ती घटनाओं एवं न्यायालय में लंबित मामलों के मद्देनजर उन्हाेंने अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश के कोर्ट को अंब में खोले जाने की मंजूरी दी। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश के नए भवन बनने तक यह अदालत एसडीएम परिसर में बने कोर्ट में लगेगी। इस मौके पर जिला सेशन जज राकेश चौधरी के अलावा जिले के अन्य कोर्ट के न्यायाधीशाें सहित एसपी अनुपम शर्मा, डीएसपी मदन कौशल, एसडीएम सुखदेव सिंह, तहसीलदार मनोज ठाकुर, अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश एवं अंब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार धनौटिया एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें