फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मेहनत से होता है भविष्य का निर्माण : सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सूबे मेें शिक्षा क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दिया है। सरकार ने छात्रों को मुफ्त पुस्तकें देने के साथ-साथ अब वर्ष में दो बार वर्दी देने की भी शुरुआत की है। सत्ती वीरवार को क्षेत्र के सनोली स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्छे भविष्य निर्माण के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन

सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए मेधावी छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू करने के साथ-साथ मुफ्त पुस्तकें एवं वर्दी देने का प्रावधान भी किया है। इस अवसर पर सत्ती ने विद्यालय में लगभग 8.50 लाख की लागत से निर्मित नया भवन छात्रों को समर्पित किया। मुख्यातिथि ने स्कूल में दो नए कमरों के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान सत्ती एवं शिक्षा उपनिदेशक रमेश कुमार विद्यार्थी ने विद्यालय की स्मारिका ज्ञान-पुंज का भी अवलोकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. रवि वैद्य ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी पढ़ी। इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष अवतार सिंह, सनोली के प्रधान जगतार सिंह, बीडीसी सदस्य गुरनैब ढिल्लों, प्रधान पूना-बीनेबाल हरनीत सिंह, मजारा की प्रधान कमलजीत कौर, बीडीसी सदस्य अनिल कुमार, राजेश कौशल, शिशु कौशल, प्रवक्ता रमेश महाजन, स्वर्ण डोगरा, हरीओम शर्मा, सुरजीत दहल, सुनीता शास्त्री, तरसेम चंद, अल्का कपिला, शुभलता शर्मा, किरणकांता, रेखा रानी, मीरा, राजकुमार, रितु रतन, शशि शर्मा, दर्शन सिंह, भाग सिंह, गुरचरण सिंह, हरदयाल सिंह, कुलदीप संधू, विजय कुमार, गुरदेव कौर व सज्जन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विजेता छात्र-छात्राएं
इस मौके पर शिक्षा क्षेत्र में गुरदीप सिंह, मनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, मानसी, ज्योति, किरणजीत कौर, अंजना, गुरमुख सिंह, परमजीत कौर, सुजाता, सविता, शिवानी, गुरप्रीत कौर, नीरज कुमार, राजविंद्र कौर, दीक्षा, डोली रहल, मनीषा रानी, मनजीत कौर, अरुण, तजिंद्र सिंह, रूपिंद्र, हरप्रीत कौर, नवनीत कौर, ज्योति, सुखदीप कौर, हरप्रीत कौर, स्मृति कौशल, सोनिया, ओम कुमार, मनीषा कुमारी, सोनिया, संगीता, गुरप्रीत कौर, जीत सिंह, रणजीत कौर, प्रवीण, प्रदीप कौर व गुरप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। खेलकूद गतिविधियों के लिए अरुण कुमार, जसविंद्र सिंह, गुरकीरत सिंह, अश्विनी कुमार, सतविंद्र सिंह, जसपाल सिंह, लखविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, हरपाल सिंह, हरजिंद्र सिंह, मोहित, गुरप्रीत कौर, वैशाली शर्मा, अंबिका रानी, मनदीप कौर, जसवीर कौर, बलतीज कौर, हरप्रीत कौर, अंजना, मानसी, ज्योति, मनप्रीत कौर, संदीप व रितु को सम्मानित किया गया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अमनदीप सिंह, जसवीर सिंह, हरपाल सिंह, राजिंद्र सिंह, रणजीत सिंह, मुनीष, कुलदीप कौर, रीना रानी, नेहा, प्रिया व प्रवीण देवी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें