फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी भवन पर सियासी गलियारे गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लठियाणी के भवन निर्माण के लिए कांग्रेसजनों ने आवाज बुलंद कर दी है। उन्होंने निर्माण कार्य आरंभ करने के लिए सरकार और प्रशासन को 20 मई तक का समय दिया है। बुधवार को कांग्रेसियों ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा की अगुवाई में एडीएम राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मामले की सुध लेने की मांग उठाई। एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2006-07 में भवन के लिए लगभग 32 लाख रुपये मुहैया करवाए थे। उस समय इस भवन को लठियाणी कोहडरा सड़क पर बनाने का निर्णय लिया गया था, जबकि लोगों ने इसके लिए भूमि भी विभाग के नाम कर दी थी, लेकिन बजट और भूमि मिलने के बावजूद अभी तक इसका निर्माण नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों ने भी प्रस्ताव पारित कर इस मांग को पूरा करने के लिए आवाज उठाई गई थी। पिछले पांच वर्षों से इस निर्माण के लिए लोग प्रयास करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार की बेरुखी के कारण लोगों को असुविधाएं ही उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मामले को लेकर सारी सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि यदि 20 मई से पूर्व उक्त स्थान पर पीएचसी का निर्माण कार्य आरंभ नहीं हुआ तो आंदोलन के पहले चरण में कांग्रेस नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि लठियाणी चौक पर सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक चक्का जाम करेंगे। यदि फिर भी 27 मई तक काम शुरू न हुआ तो बंगाणा में तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यदि फिर भी काम शुरू न हुआ तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरनों का क्रम आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें