फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंदुरुस्त व्यक्ति को बता दिया घातक संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में एक तंदुरुस्त व्यक्ति को रक्त में गंभीर संक्रमण बताए जाने पर बवाल मच गया। हालांकि, इसी अस्पताल की दूसरी रिपोर्ट में इस व्यक्ति को तंदुरुस्त बताए जाने के बाद मामला और गर्मा गया। सरकारी अस्पताल में एक ही मामले की दो रिपोर्टों में जमीन-आसमान का अंतर पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से करने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि हमीरपुर जिले का निवासी एक व्यक्ति क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अपनी किसी रिश्तेदार महिला को रक्तदान करने पहुंचा था। पहले उनका रक्त ले लिया गया, लेकिन बाद में उनके रक्त में डॉट होने की बात कह दी गई। इसका अर्थ रक्त में काफी घातक संक्रमण होता है। उन्होंने प्रयोगशाला से जब टेस्ट करवाया तो उसमें उन्हें स्वस्थ बता दिया गया। एक ही अस्पताल की दो अलग-अलग रिपोर्टें आने के बाद मामला और भी तनावपूर्ण हो गया। उनके करीबी रिश्तेदार कोलका निवासी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, स्वास्थ्य निदेशक और स्थानीय अधिकारियों से करने की बात कही है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं ब्लड बैंक प्रभारी
ब्लड बैंक प्रभारी एवं जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति का दूसरा ब्लड सैंपल चेक करने पर उसमें कोई संक्रमण पाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। कभी-कभार परीक्षण में परेशानी आ जाती है, लेकिन उक्त व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें