फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने काटे 74 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर पुलिस ने 74 वाहनों के चालान काटे। जिनसे 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। वहीं अवैध खनन करने पर पुलिस ने एक वाहन को जब्त किया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 26 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, एक चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, पांच चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 12 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 14 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, तीन चालान तेज गति से वाहन चलाने पर, चार चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, दो चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, दो चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, एक चालान प्राइवेट वाहन को टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करने पर एवं चार चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें