फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋत्विज ने ठोका शतक, कांगड़ा मजबूत

Mon, 01 Jun 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मैदान में सोमवार को अंडर-19 क्रिकेट मुकाबला कांगड़ा और कुल्लू के मध्य खेला गया। कांगड़ा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए कांगड़ा की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में पांच विकेट खोकर 310 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम की ओर से ऋत्विज शर्मा ने सर्वाधिक 131, अभिनव शर्मा ने 54 एवं अपूर्व वालिया ने 64 रन बनाए। कुल्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन ने तीन, नरेंद्र सैन एवं उज्ज्वल सूद ने एक-एक विकेट हासिल किया। पेखूवेला मैदान में सोलन एवं सिरमौर के मध्य मुकाबला खेला गया। सोलन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते दिन का खेल खत्म होने तक सभी विकेट खोकर 277 रन बनाए।

टीम की ओर से अनिरुद्ध ने 112 एवं देव यादव ने 72 रनों का योगदान दिया। सिरमौर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल कुमार ने चार एवं चिराग यादव ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें