फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जलभराव रोकने के लिए नाले का 70 फीसदी काम पूरा

Fri, 10 Jul 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के वार्ड एक में पिछले करीब दस वर्षों से जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में जल निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो गया है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान हर साल जलभराव से जूझने वाले स्थानीय लोगों को अब इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार इस परियोजना का कार्य जल शक्ति विभाग के माध्यम से कराया जा रहा था लेकिन विभाग का बजट समाप्त होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन गई थी।
ऐसे में नगर निगम ने पहल करते हुए ठेकेदार को 80 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई, जिससे निर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है। वार्ड एक लंबे समय से शहर के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल रहा है। बरसात के दौरान नालियों और पुराने जल निकासी तंत्र की क्षमता कम होने के कारण सड़कों व रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर जाता था।
विज्ञापन

कई बार लोगों के घरों और दुकानों तक पानी पहुंचने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस वर्ष नाले के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद अब बरसाती पानी की निकासी पहले की तुलना में बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें