राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रांयसरी में नई शिक्षा निति पर कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी व अ?
- फोटो : Una
ऊना। जिले के स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू होने के दूसरे दिन विद्यार्थियों की संख्या में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को पहली से आठवीं तक के 68 प्रतिशत बच्चे ऑफलाइन पढ़ाई के लिए कक्षाओं में पहुंचे। इस दौरान बच्चों को कोविड एसओपी के तहत स्कूलों में प्रवेश कराया गया। कक्षाओं में भी मास्क और उचित शारीरिक दूरी के साथ बच्चों को पढ़ाया है।
दूसरी ओर नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में भी शुक्रवार को 72 प्रतिशत बच्चे स्कूल आए। बच्चों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को शिक्षा विभाग अच्छा संकेत मान रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पहली कक्षा के कुल 4451 बच्चों में से 2984 (67.04 प्रतिशत), दूसरी के 4528 में से 3112 (68.73 प्रतिशत), तीसरी के 4949 बच्चों में से 3308 (66.84), चौथी के 5058 विद्यार्थियों में से 3412 (67.43), पांचवी के 5033 बच्चों में से 3622 (71.97), छठी के 6482 बच्चों में से 3728 (57.51), सातवीं के 5284 विद्यार्थियों में से 3706 (70.14) और आठवीं के 5350 विद्यार्थियों में से 4209 बच्चे स्कूल पहुंचे।
बॉक्स
प्री-प्राइमरी कक्षाओं को भी खोलने के निर्देश
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने सभी स्कूलों को अवगत कराया है कि सरकार ने प्री-प्राइमरी से लेकर समस्त कक्षाओं को खोलने की अनुमति दी है।
देवेंद्र चंदेल ने कहा कि इस समय प्री-प्राइमरी स्कूलों को खोलने को लेकर दुविधा की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया की सभी स्कूल प्री-प्राइमरी कक्षाएं खोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए। समस्त पाठशाला प्रमुख समय-समय पर पाठशालाओं के कमरों को सैनिटाइज करवाएं, बच्चों मे उचित दूरी और मास्क की अनिवार्य, थर्मल स्कैनिंग और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करना सूनिश्चित करें। स्कूलों में प्रार्थना सभा का आयोजन अभी प्रतिबंधित रहेगा।