फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में छह लोग घायल

विज्ञापन
shimla police
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं/जामली (बिलासपुर)। जिला में विभिन्न सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं शहर के अस्पताल के पास 11 बजे के करीब एक जीप ने राहगीर को टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई है। राहगीर की पहचान तनुबाला (18) पुत्री मदनलाल निवासी दकड़ी डाकघर व तहसील घुमारवीं बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पिकअप जीप बिलासपुर से हमीरपुर की ओर जा रही थी जैसे ही वह अस्पताल के पास पहुंची तो उसने राह चलती युवती को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को घुमारवीं अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिलासपुर से गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही हैं। डीएसपी राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है।
वहीं अन्य दो हादसे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर हुए हैं। यह हादसे जामली के पास हुए हैं।
पहली दुर्घटना जामली से एक किलोमीटर आगे हुई है जहां पर एक दिल्ली नंबर की गाड़ी अनियंत्रित होकर देर रात को सड़क से नीचे गिर गई। गनीमत रही की हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। गाड़ी में चार लोग सवार थे जो दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
जबकि दूसरा हादसा जामली से आधा किलोमीटर आगे हुआ है। यहां पर दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दो गाड़ियों के बीच में टक्कर में एक महिला को चोटें आई हैं। महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। महिला कोठीपुरा की रहने वाली है।
विज्ञापन

जिन दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई उनमें एक वाहन (एचपी 24बी-6487) बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ जा रहा था, इसमें तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरा वाहन (एचपी34सी-8620) स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहा था। इस वाहन ने आगे चल रहे वाहन से एक तीखे मोड़ पर ओवर टेक करना चाहा जिससे सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद वाहनों को सड़क से हटाया गया व मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें