फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ी में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया ने शीश

विज्ञापन
डेरा बाबा बड़भाग में होला-मोहल्ला मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेला शुक्रवार को पूरे धार्मिक हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। मेले के पहले दिन बाबा जी के दरबार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी भरकर अरदास मांगी।

हजारों श्रद्धालुओं ने डेरा बाबा बड़भाग सिंह बेरी साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब, कुज्जासर, मंदिर वीर नाहर सिंह जी के दरबार में भी माथा टेका और मन्नतें मांगीं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने पवित्र चरणगंगा में पावन स्नान किया और पवित्र धूने के दर्शन कर शीश नवाया। मेले के पहला दिन होने के कारण अभी मेला क्षेत्र पूरी तरह से भरा नहीं है। फिर भी क्षेत्र में दिनभर बाबा जी के जयकारे गूंजते रहे। अनुमान है कि आने वाले तीन चार दिनों में मेला क्षेत्र पूरी तरह से भर जाएगा। क्षेत्र के धार्मिक स्थलों एवं सरायों में श्रद्धालुओं की तरफ से गुरु का लंगर लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। श्री धौलीधार सेवा सोसायटी के महंत शादीलाल गोस्वामी ने बताया कि चरणगंगा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने प्रारंभ हो गए हैं। कमेटी की तरफ से मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने दिए निर्देश
अंब(ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेला में ड्यूटी पर तैनाती से पहले डीआईजी कपिल शर्मा ने अधिकारियों एवं जवानों को दिशा-निर्देश दिए। मैडी मेले के लिए नौ सेक्टरों में तैनाती के लिए पुलिस-होमगार्ड अधिकारी और जवान शुक्रवार देर शाम ही मेला क्षेत्र पहुंच गए थे। उन्हें मेला संबंधी दिशा-निर्देश के लिए ब्रीफिंग दी गई। इसमें डीआईजी ने मेले में सुरक्षा एवं व्यवस्था को मजबूत रखने एवं मेला को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 23 फरवरी से 4 मार्च तक मेले के दौरान मेला क्षेत्र में अन्य सामान्य व्यवस्थाओं के साथ साथ बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवॉड की भी सेवाएं ली जाएंगी। इस अवसर पर एसपी ऊना दिवाकर शर्मा, एएसपी ऊना एवं पुलिस मेला अधिकारी अमित शर्मा सहित अन्य आला अधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें