फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में 50 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 28 Jul 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी मंदिर में तीसरे सावन अष्टमी मेले दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में तीसरे सावन अष्टमी मेले पर रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। रात से ही दर्शनार्थियों की डबल लाइनें मोगा धर्मशाला पार कर चुकी थीं। बाजार के एक तरफ लगी लंबी लाइनों के कारण कई दुकानदार दिनभर खाली बैठे रहे, जबकि दूसरी ओर रौनक बनी रही।
विज्ञापन

पंजाब से आए श्रद्धालुओं राकेश, लव, रजनी और रंजना ने बताया कि दर्शनों के लिए उन्हें लगभग चार घंटे इंतजार करना पड़ा। सुबह 11 बजे हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बारिश के दौरान भी श्रद्धालु अपनी जगह पर डटे रहे। रविवार की छुट्टी होने से भीड़ में और वृद्धि दर्ज की गई।
प्रशासन की सतर्कता से लाइनों का संचालन सुचारू रूप से होता रहा। सुगम दर्शन प्रणाली के तहत भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर न्यास द्वारा संचालित मेडिकल कैंप में डॉ. सुरेश गर्ग ने तीन आपातकालीन स्थितियों वाले मरीजों की जान बचाई। इनमें नोएडा निवासी 49 वर्षीय बालक राम, बिजनौर निवासी रूप लाल और 65 वर्षीय बाबूराम शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी को उच्च रक्तचाप, छाती दर्द और लकवे के लक्षणों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रबंध सुचारू रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

माता चिंतपूर्णी मंदिर में तीसरे सावन अष्टमी मेले दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा

माता चिंतपूर्णी मंदिर में तीसरे सावन अष्टमी मेले दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें