फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 हजार शिशुओं को दी जाएगी पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
44 हजार शिशुओं को दी जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन

छूटे हुए नौनिहालों को दो दिन घर-घर जाकर पिलाई जाएगी ड्रॉप्स
अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 14 फरवरी को 0-5 आयु वर्ग के 43,995 शिशुओं को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को उपायुक्त राघव शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि यदि कोई शिशु किसी कारणवश रह जाता है तो 15 व 16 फरवरी को घर-घर जाकर खुराक दी जाएगी। जिला में ग्रामीण क्षेत्र के 37,608 तथा शिशुओं को दो बूंद जिंदगी के पिलाने के लिए 365 बूथ स्थापित किये गए हैं, जिसमें 1556 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कोई भी शिशु पोलियो की डोज से वंचित न रहे इसके लिए 144 कर्मचारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं। जबकि जिले में 8 मोबाइल बूथों के माध्यम से भी पल्स पोलियो खुराक पिलाने की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने बताया कि जिला के आवाजाही स्थलों बॉबो पिकनिक स्पॉट, मैड़ी चरण गंगा, चिंतपूर्णी मंदिर, मेन बाजार बंगाणा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड ऊना में पर भी बूथ स्थापित रहेंगे। इसके अलावा जिला प्रवेश स्थल अजौली, संतोषगढ़, पोलियां वैस्ट, बाथड़ी, मैहतपुर, भटोली बैरियर, मरवाड़ी, शीतला, शिकार दा परोह, गगरेट, पंडोगा और लठियाणी में भी बूथ स्थापित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें