बाल विकास परियोजना ऊना में पहली जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नौ और सहायिकाओं के 20 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सीडीपीओ ऊना शिव सिंह वर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भरकर पहली जुलाई को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते हैं। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र धमांदरी-3, डठवाडा, अपर देहलां, नेगी बुड्डू मोहल्ला, लोअर देहलां ब्राह्मण मोहल्ला, राजपूत पट्टी मोहल्ला, झंबर हरिजन मोहल्ला, जखेड़ा वाल्मीकि मोहल्ला, रायपुर हट्टी वाला मोहल्ला और केंद्र- 13 बसदेहड़ा में एक-एक पद आंगनबाड़ी वर्कर का पद भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र नारी-3, चलोला, रेंसरी ब्राह्मण जाट मोहल्ला, लाला सिंगी, लोअर देहलां बहती मोहल्ला, अपर देहलां कबीर पंथी मोहल्ला, पुल वाला बाजार ऊना वार्ड 5, बसोली-1, भटोली खैर टिकड़े मोहल्ला, जखेड़ा ब्राह्मण मोहल्ला, रायपुर एक, चताड़ा हरिजन मोहल्ला, बहडाला वाल्मीकि मोहल्ला, खिंदरी मोहल्ला बेहड़ाला, नंगडा, बड़ेहर स्वर नाई मोहल्ला एक, बडसाला, भटोली एक, जखेड़ा दो और रायपुर जाट बेहड़ में सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-225538 पर संपर्क किया जा सकता है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार, कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी की ओर से प्रमाणित, प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए।