फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी दरबार में 19 अप्रैल तक चढ़ा 2.5 करोड़ नगद चढ़ावा

विज्ञापन
2.5 crore cash offerings till April 19 in Chintpurni court
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु मां के चरणों में दिल खोलकर दान करते हैं। अप्रैल महीने में ही मंदिर का नकद चढ़ावा दो करोड़ की राशि को पार कर चुका है। एक अप्रैल से 19 अप्रैल तक में मंदिर न्यास को करीब 2.5 करोड़ रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक से 10 अप्रैल तक करीब एक करोड़ का चढ़ावा प्राप्त हुआ। नवरात्र के दौरान करीब 80 लाख का नकद चढ़ावा भक्तों ने मां के चरणों में भेंट किया। नवरात्र के बाद भी मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्तों की भीड़ काफी ज्यादा रही और 11 से 19 अप्रैल तक करीब 1.60 लाख श्रद्धालुओं मां के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे। इन नौ दिनों में करीब करीब 1.5 करोड़ रुपये का नकद चढ़ावा मंदिर न्यास को प्राप्त हुआ है।
खास बात यह है कि अप्रैल के 19 दिनों के चढ़ावे ने जनवरी और फरवरी महीने में कुल चढ़ावा राशि को भी पीछे कर दिया है। जनवरी में मंदिर न्यास को 1.63 करोड़ और फरवरी में 1.87 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ था। वहीं मार्च माह में 3.21 करोड़ का नकद चढ़ावा मिला। वहीं अप्रैल माह के 19 दिनों में ही मंदिर न्यास को करीब 2.5 करोड़ रुपये का चढ़ावा मिल चुका है जबकि अप्रैल महीने के अभी 10 दिन शेष बचे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं मंदिर में तैनात वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि इस साल में मार्च महीने में मिला चढ़ावा सबसे ज्यादा चढ़ावा है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के बाद कुछ छुट्टियों के चलते काफी ज्यादा संख्या भक्तजन मां के दरबार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें