फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग कोरोना संक्रमति की मौत, 181 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
181 new corona cases found in una district himachal on saturday
विज्ञापन
ऊना। जिले में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, पांच पुलिस कर्मियों समेत 181 कोरोना संक्रमित नए मरीज सामने आए हैं। शनिवार को कोरोना पॉजिटिविटी रेट 16.51 प्रतिशत रही। जिले के उद्योगों से कामगारों के कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को दो उद्योगों के 25 कामगार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोअर अरनियाला के 80 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार, खांसी की दिक्कत थी। जिसकी कोविड जांच ऊना के ही एक निजी अस्पताल में 20 जनवरी को की गई, जिसमें वह संक्रमित निकला। अस्पताल में ही उपचार के दौरान बुजुर्ग की 21 जनवरी को मौत हो गई। जिले में अब तक कुल 269 कोरोना संक्रमितों की मौत रिपोर्ट हो चुकी है। उधर, शनिवार को जिले से 1120 सैंपल की जांच की गई।
इनमें से 181 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 191 सैंपल निगेटिव और 29 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 876 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 152 सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले के गगरेट क्षेत्र के एक उद्योग से छह कामगार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा फर्स्ट आईआरबीएन से चार, गगरेट पुलिस थाना एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया। जिले के दिलवां से एक साथ 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बाथड़ी के एक उद्योग से 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें