फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18 हजार क्विंटल हुई धान की खरीद

विज्ञापन
टाहलीवाल में धान मंडी में धान की सफाई करते हुए किसान। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में एफसीआई के माध्यम से अब तक करीब 18 हजार 258 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। धान खरीद के लिए टकारला और टाहलीवाल केंद्रों पर शुक्रवार तक 708 किसान फसल बेच चुके हैं। टकारला मंडी में अभी तक 13186 क्विंटल धान की खरीद हुई है और 491 किसान यहां फसल लेकर पहुंचे। वहीं टाहलीवाल में 217 किसानों से 5072 क्विंटल धान खरीद गया है।
विज्ञापन

टकारला मंडी में शुक्रवार को 25 में केवल 5 स्लॉट बुक हुए। इसके अलावा शनिवार के लिए भी दो स्लॉट की बुकिंग अभी तक हुई है। टाहलीवाल में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। यहां शुक्रवार के लिए दो और शनिवार के लिए दो ही स्लॉट बुक किए गए हैं। कृषि विभाग ने अपील की है कि जिन किसानों ने अभी तक फसल नहीं बेची है, वे तुरंत स्लॉट बुकिंग करवाएं। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के सचिव भूपिंद्र सिंह ने बताया कि टकारला और टाहलीवाल में 30 नवंबर तक धान की खरीद प्रक्रिया जारी रहेगी।
25 हजार क्विंटल धान की खरीद होने की संभावना है। हालांकि जिले में 50 हजार क्विंटल धान की खरीद होने की उम्मीद थी, लेकिन कई किसानों ने फसल बेचने लिए बाहरी मंडियों का भी रुख किया है, जिससे आमद कम हुई है। उधर, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने बताया कि जिले में कुल 2000 से 2500 तक किसान परिवार धान की खेती करते हैं। कुल 50 से 60 हजार क्विंटल तक धान की पैदावार रहने का अनुमान रहता है। अभी तक 18 हजार क्विंटल धान ही मंडियों में पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें