फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पशु चिकित्सालय ललड़ी में भैंस के पेट से निकाले धातु के 18 तार

Fri, 14 Aug 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पशु चिकित्सालय ललड़ी में चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी कर भैंस के पेट से धातु के तारों के 18 टुकड़े निकालकर उसका सफल उपचार किया। गोंदपुर जयचंद निवासी राम अग्निहोत्री की भैंस पिछले करीब 10 दिनों से चारा नहीं खा रही थी। पशुपालक उसे उपचार के लिए पॉलीक्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अल्ट्रासाउंड करवाया। इसमें भैंस के पेट में बाहरी वस्तु होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पशु की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान पेट से तारों के टुकड़े निकाले गए। सर्जरी के बाद भैंस को आवश्यक उपचार और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल दी गई तथा उसकी स्थिति में सुधार देखा गया। सफल शल्य चिकित्सा डॉ. निशांत रनौत, डॉ. नवनीत शर्मा और डॉ. शिल्पा रनौत की टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें