फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल के 175 सफाई कर्मियों को मिले स्थायी नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। पंजाब के शिक्षा एवं लोकलबॉडी मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को नगर परिषद नंगल के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 175 अनुबंध सफाई कर्मचारियों को उपहार के साथ स्थायी नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान सभी अनुबंध सफाई कर्मचारियों ने शिक्षा एवं लोकलबॉडी मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और किसी भी वर्ग को अनदेखा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे समाज और शहरों की व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। वे हर रोज अपनी मेहनत से शहर को साफ-सुथरा रखने और लोगों को बेहतर वातावरण मुहैया करने में बड़ा योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। 175 कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति पत्र देना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करके उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। नियुक्ति पत्र मिलने से न केवल कर्मचारियों को रोजगार की सुरक्षा और आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि उनके परिवारों का भविष्य भी बेहतर बनेगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाने तथा नंगल शहर को साफ एवं सुंदर बनाने में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें