फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में बने हेल्प डेस्क, मंत्री ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हेल्प डेस्क बनना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य कार्ड बनाने के बाद मरीजों को इधर-उधर न भटकना पड़े। कंवर शनिवार को थानाकलां में सांसद स्वास्थ्य मेले के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


कंवर ने कहा कि केंद्र ने आयुष्मान भारत और प्रदेश सरकार ने हिम केयर योजना शुरू की है। इसके तहत पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलती है। इन योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिले, यह बात सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है। कंवर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का मजबूत ढांचा तैयार हो रहा है। वर्ष 2019-20 के बजट में प्रदेश सरकार ने 500 स्वास्थ्य उप केंद्रों तथा 125 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को वेलनेस केंद्रों में परिवर्तित करने का लक्ष्य है। इन केंद्रों में गर्भावस्था और प्रसव के समय पर्याप्त सुविधाएं, शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं, बाल एवं किशोर अवस्था चिकित्सा सुविधाएं, परिवार नियोजन, संक्रामक रोग प्रबंधन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। दो दिन तक चलने वाले सांसद स्वास्थ्य मेले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके आंगरा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी : एसडीएम
सांसद स्वास्थ्य मेले में एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार शर्मा ने लोगों से लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए मतदान अति आवश्यक है। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान छेड़ा गया है, जो रविवार तक चलेगा। मतदाता सूची में किसी भी तरह की शुद्धि कराने के लिए, मतदाता सूची में अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने, अपना नाम निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान पर स्थानांतरित कराने के लिए इन कैंपों में पहुंचें। इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी रमन शर्मा, बलबीर सिंह, थानाकलां स्कूल प्रधानाचार्य योग राज, थानाकलां स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुरेश परदेसी व विकास आंगरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें