फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवबाड़ी मेले में श्रद्धालुओं से रही चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट(ऊना)।
प्राचीन द्रोण शिव मंदिर परिसर में शिवबाड़ी मेले के दूसरे दिन भी लोगों की खूब चहल-पहल रही। रविवार सुबह से ही शिवबाड़ी मंदिर में भक्त कतारों में खड़े होकर भगवान भोले का आशीर्वाद का इंतजार करते हुए भोले का जयघोष करते रहे। स्थानीय लोगों ने मेले में सजी दुकानों पर जाकर जमकर खरीदारी की। खासकर महिलाओं और बच्चों ने मेला में सजी दुकानों पर अपनी पसंद का सामान खरीदकर मेला का आनंद उठाया।

शिवबाड़ी में सजने वाले दो दिवसीय मेले के चलते दूसरा दिन स्थानीय लोगों की खरीदारी के लिए होता है। रविवार की छुट्टी के चलते आसपास के गांवों के लोग मेला में दूसरे दिन पूरा दिन ही मेला में घूम कर मेला की शोभा बढ़ाते हैं। इस दौरान शिवबाड़ी में डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने अपने परिवार सहित माथा टेककर आशीर्वाद लिया और मेले की व्यवस्थाएं जांचीं। समाजसेवी सुरेंद्र लखनपाल ने मंदिर परिसर में भंडारा लगाया।
विज्ञापन


इसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय लोगों इंद्रजीत, संजीव सोढ़ी, विकास, अरविंद चक्रवर्ती, रमेश हीर, राजेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, राजीव ठाकुर, रघुवंत ठाकुर, जसवंत राणा के अनुसार शिवबाड़ी मेले के दूसरे दिन भी खासी भीड़भाड़ रही। उनके मुताबिक पुरातन समय में नजदीक कोई बड़ा बाजार न होने के चलते स्थानीय और नजदीक रहने वाले लोग मेले में जरूरी सामान खरीद लेते थे। अब उसी परंपरा को बरकरार रखते हुए स्थानीय बाशिंदे शगुन के तौर पर मेले में दूसरे दिन खरीदारी हैं।
विज्ञापन


शिवबाड़ी मंदिर के पुजारी अजय और अश्वनी शर्मा ने बताया कि मेला का आयोजन शांति पूर्वक हो गया। मेले में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन और लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार भी जताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें