फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से 15 साल के किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत मनसोह टिक्करी में करंट लगने से 15 साल के किशोर की मौत हो गई। युवक घर में लगे टुल्लू पंप को ऑन करते वक्त करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को सुबह लगभग आठ बजे सचिन शर्मा पुत्र सतीश निवासी मनसोह टिक्करी अपने घर के आंगन में लगे टुल्लू पंप की मोटर को स्टार्ट कर रहा था। इस दौरान मोटर में करंट आ गया। करंट में चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के समय उसके पिता भी घर पर ही उपस्थित थे। परिजन हालत को देखते हुए उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सतीष कुमार के दो पुत्र हैं। जिनमें मृतक बड़ा बेटा था। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मृतक के शव का क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें