फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यक्रम के भेजी 15 बसें, इंतजार करते रहे यात्री

विज्ञापन
ऊना बस स्टैंड पर बसें न मिलने के कारण परेशान यात्री। इस दौरान यात्रियों को काफी समय के लिए बसों का - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। शिमला में हुए गरीब कल्याण सम्मेलन के लिए ऊना से 15 बसें भेजी गईं। इस वजह से मंगलवार शाम तक पांच रूट प्रभावित रहे। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री दिन भर गंतव्य को जाने वाली बसों की जानकारी जुटाते रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला कार्यक्रम में एचआरटीसी बसें भेजने के बाद हालांकि निगम प्रबंधन ने ऊना में अन्य बसों को चलाकर यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया, लेकिन पांच रूट प्रभावित रहे। इनमें तीन लंबी दूरी के और दो स्थानीय रूट शामिल हैं। प्रभावित हुए रूटों में ऊना-शाहतलाई-चकमोह रूट पर चलनी वाली दो बसें मंगलवार को नहीं चल र्पाइं। इसके अलावा सुजानपुर-अमृतसर वाया नादौन रूट पर चलने वाली तीन बसें भी अपने रूटों पर नहीं चलीं।
विज्ञापन

इस कारण मंगलवार को इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अन्य रूटों पर बसों की आवाजाही सामान्य रही। वहीं, दूसरी ओर निजी बसें सामान्य रूप से रूटों पर चलती रहीं। इस संबंध में एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने कहा कि बसें शिमला भेजने के कारण कुछ दिक्कतें पेश आई हैं। निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाईं।
अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान
सुजानपुर-अमृतसर बस रूट पर जाने वाले मुसाफिर सुबह आईएसबीटी पहुंचे। काफी देर इंतजार के बावजूद बस न आने पर यात्रियों ने इसकी जानकारी निगम प्रबंधन से जुटाई तो रूट पर बस न चलने की जानकारी मिली। मजबूरी में मुसाफिरों को होशियारपुर का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

रैलियों में सरकारी बसें न हों इस्तेमाल
बस अड्डे पर पहुंचे यात्री रमेश, विकास, हिमांशु ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए चलाई जा रही एचआरटीसी बसें रैली में ले जाना तर्कसंगत नहीं है। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सरकार को चाहिए कि इस तरह के आयोजन के लिए अतिरिक्त बसों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें