फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से विद्युत बोर्ड को 15.81 लाख की चपत, कई जगह रातभर ब्लैक आउट

विज्ञापन
ऊना के संतोषगढ़ में तूफान से टूटा बिजली खंभा। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। रविवार रात बारिश के साथ आए तेज तूफान से संतोषगढ़ नगर परिषद, ऊना के बैहली मोहल्ला, नारी चलोला, कुठार कलां, सनोली मजारा और अन्य इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। ऊना शहर में भी करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
तूफान से जिले के कई जगहों पर बिजली उपकरणों को नुकसान हुआ। इस वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिले भर में विद्युत बोर्ड को 15.81 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विद्युत बोर्ड को अंब डिवीजन में सबसे ज्यादा 6.55 लाख, गगरेट में 5.64 लाख और ऊना डिवीजन में 3.62 लाख का नुकसान झेलना पड़ा है। दो दिन पहले भी विद्युत बोर्ड के ऊना डिवीजन में आंधी तूफान से विभाग को लगभग 5.30 लाख का नुकसान पहुंचा है। अधिकांश क्षेत्रों में लोगों की रात अंधेरे में ही कटी। रात भर विद्युत कर्मी आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने में जुटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति को सुबह तक बहाल किया गया।
विज्ञापन

जिलेभर में तूफान से 3.09 किलोमीटर एचटी लाइन टूटने से 1.54 लाख, 4.69 किलोमीटर एलटी लाइन टूटने से 2.34 लाख, एचटी और एलटी लाइनों के 23 पोल टूटने से 92 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तूफान के साथ बिजली गिरने से 11 जगह ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे बोर्ड को 11 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। उधर, विद्युत बोर्ड के ऊना मंडल के अधिशाषी अभियंता खुशविंद्र सिंह का कहना है कि तेज आंधी और बारिश की वजह से पोल, एचटी और एलटी विद्युत लाइनों के टूटने समेत ट्रांसफार्मर जलने से नुकसान हुआ है। रात को विद्युत कर्मी फील्ड में डटे रहे और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की।
पांच घरों, पशुशालाओं की छतें उखड़ीं
ऊना/लठियाणी। तूफान से जिले के अलग-अलग भागों में पांच घरों और पशुशालाओं की छतें उखड़ गईं। वहीं, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत हरीनगर रौणखर पेयजल योजना के तहत पाइपलाइन पर चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे सोमवार को रौणखर, बही लालशाह सहित अन्य गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। बंगाणा उपमंडल के घरवासड़ा में किसान राम किशन पुत्र देविया राम की पशुशाला पर चीड़ का पेड़ गिर गया। बंगाणा के ही महाल डोलू के मनोज कुमार की पशुशाला की टिन की छत तूफान में उखड़ गई। मड़ी बीबी पत्नी स्व. सरदार अली निवासी महाल चुल्ड़ी मौजा थड़ा की पशुशाला, कोटला कलां सोहन लाल की पशुशाला, कोटला कलां के मोहिंद्र सिंह के शेड की छत तेज तूफान से उखड़ गई।
विज्ञापन

गुठलीदार फलों को भी पहुंचा नुकसान
अंधड़ के चलते जिलेभर में गुठलीदार फलों की फसल को भी नुकसान हुआ है। आंधी तूफान ने आम, आड़ू, लीची, अमरूद आदि के छोटे फलों को पेड़ों से गिराकर खराब कर दिया। इससे किसनों औैर बागवानों को नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें