फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पत्थरबाजों को हो फांसी की सजा : सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना )। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सत्ती ने कश्मीर में पत्थरबाजों को फांसी की सजा की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना राष्ट्रपति की नुमाइंदगी करती है और जो सेना पर पत्थर मारते हैं, वह पत्थर सेना को नहीं बल्कि राष्ट्रपति को मारा जाता है। लिहाजा ऐसे पत्थरबाजों को तो फांसी पर लटका देना चाहिए।

बहडाला में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राजनीति कोई सम्मानजनक सेवा नहीं रही है, इसे लोग गंदी राजनीति की संज्ञा देने लगे हैं। सत्ती ने कहा कि इस गंदी सियासत में उनकी एंट्री बाई चांस हुई है, राजनीति में न होता तो वह कहीं नौकरी कर रहे होते। आप की तरह ही किसी सभा का ओहदेदार होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से कहा कि वह कोई भी गलत काम करवाने के इरादे से उनके पास न आएं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा सभाएं बनाने का अर्थ तभी सार्थक होगा, जब सभाएं गरीबों के शोषण के खिलाफ, बेटियों की सुरक्षा के खिलाफ, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी के खिलाफ आवाज उठाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें