फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनगढ़ की पहाड़ी पर किया अनुलोम-विलोम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वीरवार को बनगढ़ की पहाड़ी पर प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने योग क्रियाएं कर दिवस मनाया। योगाचार्य संजय भाटिया और शीला देवी ने पुलिस जवानों को योग क्रियाओं से अवगत करवाया और अनुलोम-विलोम, कपाल भाती, भ्रामरी, हलासन, ताड़ासन, अर्ध चंद्रासन, मकर, भुजंगासन, बाल आसन करवाई और उनके महत्व को समझाया।
विज्ञापन


वाहिनी के समादेशक एसआर राणा ने कहा कि आज योग को समूचे विश्व में मान्यता मिली है। आज ही के दिन एक साथ संयुक्त राष्ट्र संगठन के 175 देशों ने योग के महत्व को समझकर इसे अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग न केवल तनाव को दूर करता है बल्कि मन-मस्तिष्क को शांति प्रदान करने में सहायक बनता है। समादेशक ने कहा कि हमें अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए। उपसमादेशक विनोद धीमान, सहायक समादेशक विनोद कुमार सहित वाहिनी अधिकारी और कर्मचारियों ने एक साथ योग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें