फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के बैचवाइज भरे जाएंगे 105 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। आयुष विभाग में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (प्रथम श्रेणी) के 105 पदों के लिए 4 जुलाई तक रोजगार कार्यालय में पंजीकरण किया जा सकेगा। इन पदों के लिए सामान्य श्रेणी से दिसंबर 2009 बैच के लिए 46 पद, सामान्य वर्ग में भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी से अब तक के बैच के लिए 12 पदों पर भर्ती होगी।
सामान्य वर्ग में स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी से अब तक के बैच के लिए एक पद, अनुसूचित जाति श्रेणी से दिसंबर 2012 बैच के लिए 13 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति में भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए दो पद, अनुसूचित जाति में स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए एक पद पर भर्ती होगी।
विज्ञापन

अनुसूचित जनजाति श्रेणी में दिसंबर 2015 बैच के लिए छह पद, एसटी में भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए एक पद, ओबीसी श्रेणी से दिसंबर 2012 बैच के लिए 12 पदों पर भर्ती होगी। ओबीसी वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए एक पद और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 10 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पांच साल की आयुर्वेद में बीएएमएस की डिग्री तथा रोटेटरी इंटर्नशिप होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा इंटर्नशिप के पूर्ण होने की तिथि से बैच मान्य होगा। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य श्रेणियों को राज्य सरकार के मापदंडों के अनुसार छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों को अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में 4 जुलाई तक पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें