फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: माता चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु ने चढ़ाया एक किलो चांदी का छत्र

Tue, 23 Jun 2026 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, चिंतपूर्णी (ऊना)।

सार

 शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में मंगलवार को पंजाब के एक श्रद्धालु ने मां के चरणों में एक किलो चांदी का छत्र अर्पित किया।
विज्ञापन
श्रद्धालु ने चढ़ाया एक किलो चांदी का छत्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में मंगलवार को पंजाब के एक श्रद्धालु ने मां के चरणों में एक किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। श्रद्धालु नरेश कुमार ने माता रानी के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास व्यक्त करते हुए यह भेंट समर्पित की। नरेश ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व माता चिंतपूर्णी के दरबार में मन्नत मांगी थी। मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने चांदी का छत्र अर्पित करने का संकल्प लिया था।

विज्ञापन


माता की कृपा से उनकी मनोकामना पूर्ण हुई, जिसके उपरांत वह परिवार सहित मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद एक किलो चांदी का छत्र मां के चरणों में अर्पित किया। मंदिर के पुजारी अजय कालिया ने श्रद्धालु से विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालु एवं उनके परिवार को माता रानी की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने चांदी का छत्र अर्पित किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की माता चिंतपूर्णी के प्रति गहरी आस्था है। देश-विदेश से आने वाले भक्त समय-समय पर अपनी श्रद्धानुसार सोने-चांदी के आभूषण, छत्र तथा अन्य बहुमूल्य भेंटें माता के चरणों में अर्पित करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें