मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है। इस बारे में भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग से सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। नगर निगम और टीसीपी को यहां होने वाली विभिन्न निर्माण गतिविधियों पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियमों की अवहेलना न हो -
हेमराज बैरवा, उपायुक्त, कांगड़ा
टीसीपी के पास नड्डी और आसपास का कुछ क्षेत्र है। शेष क्षेत्र नगर निगम के अधीन है। मैक्लोडगंज और इसके आसपास के क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य की अनुमति देना नगर निगम का काम है -
शैलजा इस्सर, ग्राम एवं नगर नियोजन अधिकारी, धर्मशाला
नगर निगम क्षेत्र में नियमों के तहत ही निर्माण गतिविधियां चल रही हैं। मैक्लोडगंज और इसके आसपास के क्षेत्र में हो रहे भू धंसाव का मामला ध्यान में है -
जफर इकबाल, आयुक्त नगर निगम, धर्मशाला
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में रहते हुए इस क्षेत्र में हो रहे भू धंसाव का वर्ष 1998 के आसपास सर्वे किया था। भूस्खलन वाली करीब 25 विभिन्न जगहें चिह्नित की गई थीं। भू धंसाव के कई कारण पाए थे, लेकिन अब नए सर्वे की जरूरत है, ताकि उपायों पर विचार किया जा सके -
डॉ. अंबरीश कुमार महाजन, भू-वैज्ञानिक, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि धर्मशाला