फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल: जुन्गा में 26 से 29 नवंबर तक होगा आयोजन, पर्यटक ले सकेंगे पैराग्लाइडिंग के रोमांच का

Wed, 18 Nov 2026 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

द ग्लाइड इन की ओर से आयोजित इस फ्लाइंग फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। महोत्सव में पैराग्लाइडिंग सहित विभिन्न हवाई साहसिक गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। 
विज्ञापन
शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे जुन्गा में 26 से 29 नवंबर तक चौथे शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोग और पर्यटक पैराग्लाइडिंग के रोमांच का आनंद ले सकेंगे। द ग्लाइड इन के प्रबंध निदेशक अरुण रावत ने कहा कि इस बार महोत्सव में पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप आयोजित नहीं होगी। पर्यटकों और साहसिक गतिविधियों में रूचि करने वाले व्यक्तियों को कम शुल्क पर पैराग्लाइडिंग का अनुभव करवाने का विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

द ग्लाइड इन की ओर से आयोजित इस फ्लाइंग फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। महोत्सव में पैराग्लाइडिंग सहित विभिन्न हवाई साहसिक गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना है। पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग का अनुभव उपलब्ध करवाने से अधिक लोगों को एडवेंचर टूरिज्म से जोड़ने में मदद मिलेगी। महोत्सव के अगले चरण में 29 नवंबर को व्हील्स टू विंग्स थीम के तहत 30 किलोमीटर की साइक्लोथॉन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका शुभारंभ पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी करेंगे। प्रतिभागी जुन्गा, कोटी और अश्वनी ब्रिज से होकर गुजरने वाले प्राकृतिक मार्ग पर साइकिलिंग करेंगे। 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक रिज मैदान पर हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन राज्यपाल करेंगे। एक्सपो में होटल, होमस्टे, टूर ऑपरेटर, एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनियां, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता, अक्षय ऊर्जा से जुड़ी कंपनियां, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप और एमएसएमई उद्यमी अपने उत्पादों, सेवाओं एवं नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें