इसके बावजूद तारकोल की आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं हो पा रही है। ठेकेदारों के अनुसार कई जगहों पर तीसरे से चौथे दिन तारकोल का ट्रक पहुंच रहा है। ऐसे में लगातार काम करना संभव नहीं हो पा रहा। ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष सतीश बिज ने कहा कि चौथे दिन तारकोल का ट्रक उपलब्ध हो रहा है। सरकार से तारकोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि टारिंग के लिए मौसम अनुकूल होने का समय सीमित है। यदि इसी तरह आपूर्ति बाधित रही तो समय पर टारिंग का काम पूरा नहीं हो पाएगा। ठेकेदारों ने मांग की है कि तारकोल की आपूर्ति का शेड्यूल तय कर नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।