फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: मिठाइयों से आ रही थी बदबू, जांच में मिली मक्खियां और चूहों का मल, विभाग ने करवाई नष्ट

Wed, 04 Nov 2026 09:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

लोगों को बासी और दूषित मिठाइयां बेचे जाने की शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर बाद लक्कड़ बाजार में एक मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
खराब मिठाइयों को करवाया नष्ट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में मिठाई विक्रेता लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों को बासी और दूषित मिठाइयां बेचे जाने की शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर बाद लक्कड़ बाजार में एक मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में रखी मिठाइयों से दुर्गंध आ रही थी। मिठाइयों पर मक्खियां और कीट मंडरा रहे थे, जबकि उनमें चूहों का मल भी मिला।

विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया ने दोपहर बाद अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचकर मिठाइयों की जांच की। इस दौरान पाया गया कि बिक्री के लिए रखी मिठाइयों से दुर्गंध आ रही थी और उनमें कीड़े भी मौजूद थे। इसके अलावा दुकान में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। इस पर विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 14 किलोग्राम बासी और दूषित मिठाइयां मौके पर ही नष्ट करवा दीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संचालक को साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश
वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टुटू क्षेत्र में सड़क किनारे खुले में लगाए गए मिठाई के स्टॉल का निरीक्षण किया। यहां से खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने विभिन्न मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के नौ सैंपल भरे। इनमें काजू बर्फी, माह बर्फी और मिल्क केक सहित अन्य मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों के सैंपल शामिल हैं। सभी सैंपल गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। दुकान संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बासी और असुरक्षित मिठाइयां नहीं बेचने की हिदायत भी दी है। खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विजया, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें