फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : ज्वालामुखी के सपड़ी में मनाया एसएसबी का स्थापना दिवस, हुई भव्य परेड, 59 को दिए वीरता पदक

Sat, 20 Dec 2025 12:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद/धर्मशाला/ज्वालामुखी(कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी में शनिवार को सशस्त्र सीमा बल का 62वां स्थापना दिवस समारोह हुआ। 
विज्ञापन
सपड़ी में मनाया एसएसबी का स्थापना दिवस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी में शनिवार को सशस्त्र सीमा बल का 62वां स्थापना दिवस समारोह हुआ। एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दाैरान भव्य परेड भी हुई। 2006 बैच के एसएसबी कमांडेंट संजीव कुमार ने परेड का नेतृत्व कियर। उनके साथ 2012 बैच की सहायक कमांडेंट नैंसी सिंगला भी शामिल रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली नाटी, उत्तराखंड का छोलिया नृत्य और नेपाल-भारत सीमा का थारू नृत्य भी हुआ। इस दाैरान एसएसबी के 59 उप महानिरीक्षक, सहायक कमाडेंट, निरीक्षक, उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षियों को सम्मान दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन्हें वीरता पदक, राष्ट्रपति वीरता पदक और राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया। दिवंगत मुख्य आरक्षी रवि शर्मा की धर्मपत्नी रजनी शर्मा को वीरता पदक से सम्मानित किया गया। एसएसबी के नवनिर्मित भवनों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। स्मारिका का विमोचन भी हुआ। बता दें, समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने वाले थे लेकिन खराब माैसम व कोहरे के कारण उनका दाैरा रद्द हो गया है। वहीं अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी समारोह में नहीं पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें