फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मलपुर में बिलासपुर के एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 16 Jul 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में मिला युवक बेहोशी की हालत में, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को किया सूचित किया, तभी हो पाएगा पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी थाने के तहत मलपुर में एक कार में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे उपचार के लिए बद्दी अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करे लिए भेज दिया गया है।
पुलिस थाना बद्दी में 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि मलपुर के समीप एक कार में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी ले जाया गया है। सूचना प्राप्त होते ही मामले की जांच के लिए पुलिस थाना बद्दी की पुलिस टीम तत्काल सीएचसी बद्दी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उक्त युवक को मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान बिलासपुर जिले के घुमारवीं के पुष्पेंद्र चौहान (26) के रूप में हुई है। पुष्पेंद्र बद्दी मे किसी उद्योग में कार्यरत था। पुलिस ने नियमानुसार घटनास्थल का निरीक्षण किया है और संबंधित वाहन को जांच के लिए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर वैज्ञानिक एवं विधिक प्रक्रिया के अनुरूप गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मृतक की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही लग सकेगा। बद्दी पुलिस की ओर से मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के उपरांत तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें