फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कक्कड़हट्टी के जाडला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने तीन युवकों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। युवकों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक धर्म सिंह की माता ने पुलिस को सूचना दी कि उसका बेटा दो मई को पड़ोस में शादी में गया था। उसी रात करीब 1:15 बजे उन्हें फोन आया कि बेटे को काफी चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए एमएमयू अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतक की माता और भाई एमएमयू पहुंचे जहां धर्म सिंह अचेतावस्था में था। अस्पताल में धर्म सिंह की गंभीर स्थिति को देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान धर्म सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की माता ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि जाडला में शादी वाली रात उनका बेटा छत से नीचे गिरा था। उन्होंने तीन युवकों पर शक जताया जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने बताया कि शक के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें