फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल का सीआर सिस्टम ठीक, एक्सरे फिर शुरू

विज्ञापन
ोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में एक्सरे करवाते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में एक्सरे का सीआर सिस्टम ठीक होने के बाद लोगों को फिर एक्सरे की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। बीते कुछ दिनों से सुचारु रूप से अस्पताल में एक्सरे हो रहे हैं जिससे मरीजों को राहत मिली है। अस्पताल में रोज करीब 50 से अधिक मरीजों के एक्सरे हो रहे हैं।
विज्ञापन

एक्सरे मशीन का सीआर सिस्टम खराब होने के बाद समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। अस्पताल प्रशासन ने कंपनी के इंजीनियर से संपर्क साधकर सीआर सिस्टम को कुछ दिनों में ठीक करवाया और लोगों के लिए एक्सरे की सुविधा शुरू की।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि मरीजों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं से समझौता नहीं किया जाएगा। सीआर सिस्टम खराब होने के बाद तुरंत कंपनी को आदेश दिए थे। मशीन ठीक होते ही कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें