फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उत्पाद बेचने को मिलेगी स्थायी ठिकाना

विज्ञापन
कुनिहार क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की महिला बैठक के बाद किर्तन करते हुए। संवाद - फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
बीडीओ परिसर में बनाई जा रही कैंटीन व दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में खंड विकास कार्यालय कुनिहार ने एक अनूठी पहल की है। कुनिहार क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों को अब तैयार किए गए उत्पादों को बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पंचायती राज विभाग ने बीडीओ कार्यालय परिसर में ही इन महिलाओं के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत परिसर में ही कैंटीन और दुकानों का निर्माण किया जा रहा है, जहां समूह अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे। अभी तक उचित मंच न होने के कारण ग्रामीण महिलाएं अपने उत्पादों को केवल गांव या सीमित दायरे में ही बेच पा रही थीं। इससे न तो उन्हें मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा था और न ही उनके उत्पादों को पहचान। इस समस्या को भांपते हुए बीडीओ कार्यालय ने परिसर में सुगम स्थान चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यहां स्वयं सहायता समूहों को स्थायी और अस्थायी स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।
सोमवार को सजता है ताजी सब्जियों का बाजार
इस योजना के तहत एक सफल प्रयोग ग्राम पंचायत मान की महिलाओं के साथ शुरू किया गया है। वर्तमान में ये महिलाएं प्रत्येक सोमवार को अपने खेतों में उगाई गई ताजी सब्जियां, दालें और अन्य घरेलू उत्पाद बीडीओ कार्यालय प्रांगण में बेच रही हैं। स्थानीय लोगों से मिल रहे अच्छे फीडबैक के बाद अब इस व्यवस्था को अन्य पंचायतों तक भी विस्तारित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कार्यालय परिसर में कैंटीन और दुकान का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यह दुकान ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का एक स्थायी जरिया बनेगी। इससे न केवल स्थानीय उत्पादों (वोकल फॉर लोकल) को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
तन्मय कंवर,खंड विकास अधिकारी, कुनिहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें