फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, धुंध ने रोकी रफ्तार

विज्ञापन
बद्दी के भटोली कलां में धुंध में जाते हुए स्कूल के छात्र – संवाद। - फोटो : नेपाल सीमा पर गश्त करते एएसपी व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
सुबह अंधेरे और घने कोहरे के बीच जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे नौनिहाल
विज्ञापन




अभिभावकों ने स्कूल का समय बदलने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को क्षेत्र में धुंध का ऐसा प्रकोप रहा कि सुबह के समय वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई और चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलानी पड़ी। कोहरे की मार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों और औद्योगिक कामगारों पर पड़ रही है, जिन्हें ठंड और शून्य विजिबिलिटी के बीच अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। क्षेत्र में बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्कूलों के समय में बदलाव की पुरजोर मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूलों की देखा-देखी अब सरकारी स्कूल भी सुबह जल्दी खुल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सुबह अंधेरे में ही घर से पैदल निकलना पड़ता है, जिससे किसी हादसे का डर बना रहता है। अभिभावक राजेंद्र सिंह, रणदीप सिंह और सचिव कुमार ने मांग की है कि सर्दियों के मद्देनजर स्कूलों का समय सुबह 10 बजे के बाद किया जाए। धुंध के कारण रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पहले सूरज निकलने के साथ ही धुंध छंट जाती थी, लेकिन अब दोपहर तक कोहरा छाया रहता है, जिससे सूरज के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं।
विज्ञापन


कामगारों की बढ़ी मुश्किलें
कोहरे का असर केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है। बीबीएन की विभिन्न इकाइयों में शिफ्ट ड्यूटी पर जाने वाले हजारों कामगारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें