फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कसौली में किराये के कमरे रह रहे एक प्रवासी व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी जा रही है। कोरोना जांच के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिव शंकर महतो पुत्र कुलकुल महतो निवासी गांव राजगंज जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल कसौली में किराये के कमरे में पिछले 15 वर्षों से रह रहा था। शनिवार देर रात वह अपने कमरे में मृत मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। अब मृतक के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया जाएगा। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें