फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू पुलिस ने दिल्ली के वकील के खिलाफ मामला किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। परवाणू थाना में दिल्ली के एक वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोविड-19 के तहत जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं करने पर किया है। व्यक्ति परवाणू बैरियर पर गश्त के दौरान मौजूद पुलिस टीम को धर्मपुर तक एक आवश्यक फाइल देने का झूठा बहाना बताया था। जबकि व्यक्ति जिला न्यायालय तक बिना अनुमति के पहुंच गया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोविड-19 के तहत बिना अनुमति के बाहरी राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। परवाणू सीमा पर पुलिस गश्त कर रही है। गश्त के दौरान एक व्यक्ति गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और बताया कि वह दिल्ली का वकील है और उसे धर्मपुर में एक आवश्यक फाइल देनी है। उसे छोड़कर वह तुरंत वापस आ जाएगा जिसके बाद उसे सीमा से अंदर आने दिया गया। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो पाया कि व्यक्ति धर्मपुर नहीं बल्कि जिला न्यायालय तक बिना अनुमति के पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी सोलन अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि कर बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें