फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गर्मी से 47 योजनाओं का जलस्तर घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच योजनाओं में जल स्तर लगातार घटने लगा है। अब तक 47 योजनाओं में 30 से 40 फीसदी तक जल स्तर घट गया है। इन योजनाओं से अब पानी की लिफ्टिंग का समय भी 8 से 10 घंटे कम कर दिया गया है।
कई गांवों में जहां दूसरे दिन पानी की सप्लाई दी जाती थी, वहां तीसरे दिन सप्लाई देना शुरू कर दिया है। यदि इसी तरह गर्मी बढ़ती गई तो इस माह के अंत तक कई योजनाएं पूरी तरह सूखने की कगार पर पहुंच जाएंगी। हालांकि जल शक्ति विभाग इस स्थिति से निपटने के लिए योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में जल शक्ति विभाग के तीन मंडल हैं। इनमें बद्दी, नालागढ़, सोलन और अर्की शामिल हैं। सोलन के तहत 218 स्कीमें हैं। इन स्कीमों में से करीब 30 स्कीमों में जल स्तर काफी कम हो गया है। पानी की लिफ्टिंग का समय भी कम होता जा रहा है।
इन स्कीमों में 24 घंटे चलने वाली मोटरें जल स्तर कम होने से 11 से 14 घंटे तक ही चल पा रही हैं। गिरि और अश्वनी पेयजल योजना लोगों के लिए सहारा बनी हुई है। दोनों योजनाओं से पर्याप्त मात्रा में पानी की लिफ्टिंग जारी है।
इससे सोलन शहर समेत कुमारहट्टी और धर्मपुर को पानी दिया जा रहा है। अश्वनी योजना से रोज 30 लाख लीटर और गिरि योजना से 90 लाख लीटर पानी की लिफ्टिंग की जा रही है। वहीं कुआं, बावड़ी और चश्मों में गर्मी के चलते पानी कम हो गया है।
अर्की मंडल में 247 स्कीमों से लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। यहां पर भी गर्मी के कारण 17 स्कीमों में पानी कम होना शुरू हो गया है। इसी के साथ बीबीएन क्षेत्र में एक दर्जन स्कीमों में संकट मंडराने लगा है। हालांकि यहां पानी की कमी अभी नहीं हुई है लेकिन गर्मी ऐसे ही जारी रही तो आगामी दिनों में भू-गर्भ जल स्रोत सूखना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग मंडल सोलन के अधिशासी अभियंता ई. रविकांत शर्मा ने बताया कि सोलन मंडल में गर्मी बढ़ने के चलते अभी तक 30 स्कीमों में जल स्तर कम हो गया है। वहीं, अधिशासी अभियंता ई. प्रताप तिष्टा ने बताया कि मंडल में 17 स्कीमों में पानी का स्तर कम होना शुरू हो गया है। इसके बावजूद पानी की स्कीमों से इकट्ठा होने पर लिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें