फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पानी आया पर कई वार्डों में नहीं बन पाया प्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। गिरि योजना का पाइप फटने के बाद शहर में पानी की किल्लत जारी है। भले ही नगर निगम ज्यादा पानी बांटने के दावे कर रहा हो लेकिन पानी के वितरण का शेड्यूल पटरी पर नहीं आ रहा है। बुधवार को छूटे सभी वार्डों में वीरवार को सप्लाई दी गई लेकिन इसमें प्रेशर की दिक्कत आ गई।
दोपहर तक कई वार्डों में पानी का प्रेशर नहीं बन पाया। जहां सुबह नौ बजे सप्लाई दी जाती थी, वहां 12 बजे तक भी पानी नहीं भर पाया। इसके अलावा पानी का शेड्यूल भी पूरी तरह से बिगड़ गया है। वीरवार को जिन वार्डों में पानी दिया जाना था, वहां पर पानी नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन

दूसरी ओर अभी तक अश्वनी योजना शुरू नहीं हो पाई है। शहर में पहले ही पानी की राशनिंग की जा रही है। गर्मियां शुरू होते ही लोगों को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। उधर, नगर निगम के जेई विनोद पाल ने बताया कि वीरवार को पानी ठीक आया है। बुधवार को जहां सप्लाई रह गई थी, उन वार्डों में सप्लाई दी गई।
चोरी हुई चाबियां नहीं बदलीं, सड़कों पर बह रहा पानी
शहर के वार्ड-12 में बीते सप्ताह पानी की चाबियां चोरी हो गई थीं। अब यहां पर पाइपों से पानी बह रहा है। इस कारण वार्ड के कई घरों में पानी का प्रेशर भी नहीं बन रहा है। इसी तरह वार्ड-2 में करीब 20 फरूल चोरी हो गए थे जिन्हें अभी तक नहीं बदला है। वहां पर भी अब लीकेज की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

आज इन वार्डों में दी जाएगी सप्लाई
आज शहर के वार्ड-एक, पांच, छह, आठ, नौ, 10, 13 और 14 में पानी की सप्लाई दी जाएगी। यहां पर भी चौथे दिन पानी की सप्लाई मिलेगी। हालांकि नगर निगम दावा कर रहा है कि अब शेड्यूल में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें