फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ की आवासीय कॉलोनी में सात दिनों से नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में इंटिग्रेटिड हाउसिंग स्लम एवं डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बनी कॉलोनी में पिछले सात दिनों से पानी नहीं आ रहा है। नगर परिषद इस कॉलोनी में पानी की सप्लाई करती है लेकिन यहां पर लगे ट्यूबवेल में गंदा पानी आने से इसे बंद कर दिया गया है।
इससे लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। यहां पर नगर परिषद ने दो पानी के टैंकर कॉलोनी को मुहैया करवाए थे लेकिन उससे एक-एक बाल्टी पानी भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

कॉलोनी में चार दर्जन परिवार हैं जो पानी के लिए भटक रहे हैं। यहां पर दिन का तापमान 43 डिग्री है लेकिन गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। स्थानीय निवासी सुरेखा, मनजीत कौर, निर्मला और सतविंद्र कौर ने बताया कि यहां पर बोरवेल पर जो मोटर लगी थी, उसे नगर परिषद ने उठाकर और नीचे कर दिया है जिसके बाद गंदा पानी आना शुरू हो गया। उन्होंने जल शक्ति विभाग से कॉलोनी को जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि गर्मी में खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। मकान पर बनीं टंकियां खाली पड़ी हैं। पानी लेने के लिए वे हैंडपंप और प्राचीन जल स्रोतों का सहारा ले रही हैं लेकिन अब वहां भी पानी नहीं मिल रहा है।
उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष रीना शर्मा ने बताया कि बोरवेल में गंदा पानी खराब आने से इसे बंद किया हुआ है। नगर परिषद इसे सुचारु करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें