फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन और परवाणू में जलजनित मरीजों का बढ़ने लगा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/परवाणू। क्षेत्रीय अस्पताल में जलजनित रोगों के मामले आने के बाद अब परवाणू में भी मरीज आने लगे हैं। सोमवार को परवाणू में 30 मरीज जलजनित रोगों से पीड़ित पहुंचे जबकि सोलन अस्पताल में इसके मरीजों की संख्या 50 से ज्यादा मरीज पहुंच चुके है।
इन मरीजों में बुखार, जुकाम, उल्टी और दस्त के लक्षण हैं। ईएसआई अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया है। इन मामलों में 15 बच्चे हैं। अब अस्पताल में जलजनित रोगों के आने से ओपीडी भी बढ़ती जा रही है। लोगों को सतर्क रहने और उबला हुआ पानी पीने के लिए आग्रह किया है।
विज्ञापन

बरसात में मटमैला पानी पीने से लोग जलजनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों अस्पताल में ऐसे मामले आना शुरू हो गए हैं। सोमवार को मेडिसन और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में काफी भीड़ देखने को मिली।
चिकित्सकों ने लक्षण आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने का आग्रह किया है। इससे पहले सोलन में भी जलजनित रोगी बढ़ गए हैं। बीते सप्ताह से यहां पर रोजाना पांच दर्जन के करीब मरीज रोजाना अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
ये बरतें सावधानियां
चिकित्सकों के अनुसार जलजनित रोगों से बचाव के लिए पानी को लगभग 10 मिनट तक उबाल कर उसे ठंडा होने के बाद पीएं। फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं। पानी की टंकियों को ढक कर रखें। 20 लीटर की बाल्टी में एक क्लोरीन की गोली डालें।
पुराना बचा हुआ खाना न खाएं। फलों सब्जियों का अधिक सेवन करें। बाहर के खाने का ज्यादा इस्तेमाल न करें। दस्त होने पर ओआरएस घोल बार-बार पीएं। चिकित्सकों की सलाह से ही दवाइयों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

जलजनित रोगों के मरीजों बढ़े हैं। उल्टी-दस्त के मरीजों को दवाइयां दी जा रही हैं। परवाणू में रोजाना बढ़ते डेंगू के मामलों के चलते बुखार, जुकाम से ग्रसित मरीजों कोरोना और डेंगू के टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। आशा कर्मचारी लगातार झुग्गी-झोपड़ियों में सफाई की जांच कर रही है।
डॉ. कपिल, कार्यकारी अधिकारी, ईएसआई अस्पताल, परवाणू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें