फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगियों को बिस्तर पर ही मिल जाएगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
Ward patients in Solan hospital to got ultrasound facilty at the bed
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को जल्द ही बिस्तर पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन जापानी तकनीक से बनी 17 लाख रुपये की पोर्टेबल मशीन खरीद रहा है। इसके लिए प्रशासन ने एक निजी कंपनी को मांग भी भेज दी है। मशीन के आने से रोगियों को अल्ट्रासाउंड के तुरंत बाद रिपोर्ट भी मिल जाएगी। रोगियों और डॉक्टरों को भी सुविधा मिलेगी। इसका इस्तेमाल आपातकालीन कक्ष में भी किया जाएगा। जिले में यह ऐसी पहली मशीन होगी।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सोलन के अलावा सिरमौर और शिमला से भी लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल की विभिन्न ओपीडी में करीब 1500 लोग इलाज करवाते हैं जबकि सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती रहते हैं।
इस बीच ओपीडी और भर्ती रोगियों के अल्ट्रासाउंड करवाने और रिपोर्ट आने में काफी समय लगता है। इस मशीन के लगते ही भर्ती रोगियों को बिस्तर पर ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल जाएगी। चलने में असमर्थ मरीजों का ऑन स्पॉट अल्ट्रासाउंड होगा। उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए ई-ब्लॉक में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में 17 लाख से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन खरीद रहा है। मरीजों को बिस्तर पर अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलेगी। विभाग ने भी कंपनी को मांग भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें